आमिर खान ने खुद गौरी स्प्रैट संग शादी की डेट की कन्फर्म, 61 की उम्र में तीसरी बार बसाएंगे घर
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने तीसरी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगते हुए, आखिरकार अपनी शादी की तारीख की पुष्टि कर दी है।आइए जानते हैं किस तारीख को होगी आमिर और गौरी स्प्रैट की शादी?
बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा बटोर रहे थे। आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके चलते उनकी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था। हालांकि, अब एक्टर ने इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है और कहा है कि वो इसी साल 5 जुलाई को अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। इसखबर से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। खबरों के मुताबिक, आमिर अपने घर पर एक सिम्पल रजिस्टर्ड शादी करने वाले हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।
'मेरी और गौरी की शादी 5 जुलाई को होगी'
इस बारे में बात करते हुए, आमिर ने 'वैरायटी इंडिया' को बताया, "मैं अभी अमेरिका में हूं और मेरी और गौरी की शादी की ये खबर सच है। ये शादी 5 जुलाई को होगी।'
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में, दंगल एक्टर ने बताया कि दो साल से ज्यादा समय तक साथ रहने के बाद, वो और गौरी अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इसे अपनी जिंदगी का सबसे खुशनुमा दौर बताते हुए, आमिर ने कहा कि वो मन ही मन गौरी को पहले से ही अपनी पत्नी मान चुके हैं, इसलिए ये तीसरी शादी उनकी जिंदगी के सफर का एक अगला कदम है।
आमिर खान की तीसरी शादी का वेन्यू भी आया सामने
आमिर खान और गौरी स्प्रैट उन चकाचौंध और ग्लैमर से दूर रहने वाले हैं जो आमतौर पर मशहूर हस्तियों की शादियों में देखने को मिलता है। सितारों से सजी आलिशान पार्टी के बजाय, आमिर खान अपने ही घर पर एक साधारण तरीके से रजिस्टर्ड शादी करने वाले हैं. बता दें कि इस शादी में उनके करीबी दोस्त परिवार वाले ही मौजूद रहेंगे। खबर हैए कि इस निजी समारोह में शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल होन सकते हैं।
आमिर ने कहा गौरी के आने से उन्हें खुशी और सुकून मिला
आमिर खान ने गौरी के बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में गौरी के आने से उन्हें खुशी और सुकून मिला है। उन्होंने माना कि गौरी के साथ वो बेहद सहज और संतुलित महसूस करते हैं। आमिर ने ये भी कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें जीवन में फिर से प्यार मिला। फिलहाल आमिर खान और गौरी स्प्रैट की संभावित शादी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है।
suntimes 