9 फरवरी 2026 राशिफल: मेष-वृषभ से मीन तक आज का भाग्यफल, शुभ रंग-अंक
9 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भाग्यफल। करियर, स्वास्थ्य, प्रेम में क्या है योग? शुभ रंग, लकी नंबर जानें।
9 फरवरी 2026, रविवार को ग्रहों की चाल आपके जीवन में नए मोड़ ला रही है। चाहे करियर में सफलता हो, प्रेम संबंधों में मधुरता या स्वास्थ्य पर ध्यान, आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए खास भविष्यवाणी लाया है। शुभ रंग और लकी नंबर के साथ जानें दिनभर के योग। सकारात्मक रहें और सितारों का साथ लें।
आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
कोशिशें के परिणाम उम्मीद से बेहतर रहेंगे। पारिवारिक समारोह में शामिल होकर उत्साह और आनंद महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। असफल रहे तो स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाइट
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
भावनात्मक रूप से परिपक्व निर्णय लेकर स्थितियां को बेहतर तरीके से संभालने में सफल रहेंगे। व्यापार में नए विकल्प खुलेंगे। शेयर बाजार से दूरी बनानी होगी। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च होगा।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
बन रही सकारात्मक परिस्थितियों का बेहतर उपयोग करने के लिए एक निश्चित रूपरेखा बनानी होगी। योजनाओं में बार-बार बदलाव समस्या का कारण बन सकता है। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ने से दिनचर्या में बदलाव आएगा।
शुभ रंग : ब्राईट व्हाईट
लकी नंबर : 5
आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
भविष्य को ध्यान में रखकर किए गए व्यावसायिक सौदे आत्मविश्वास देंगे। योजनाओं को गुप्त रखना होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियां खर्च बढ़ा सकती हैं।
शुभ रंग : गोल्डन कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
पूर्व में किए गए प्रयासों के कारण कार्य व्यवस्था में बड़े बदलाव आने की संभावना रहेगी। कड़ियाँ जुड़ती चली जाएगी। पेरेंट्स का समर्थन उचित समय पर मिलने से अतिरिक्त उत्साह अनुभव करेंगे।
शुभ रंग : ओरेंज कलर
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करें लोगों को आगामी दिनों में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। सजग रहे तो परिस्थितियों को अपने अनुसार नियंत्रित कर पाएंगे। वाणी पर संयम रखें, यात्रा टालें।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 1
आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
आपकी एकाग्रता और परिश्रम को सहयोग मिला तो अभूतपूर्व सफलता के योग आगामी दिनों में प्राप्त हो सकते हैं। प्रयत्नों में ईमानदारी और संबंधों में एक निष्ठा की पालना से भविष्य में मानसिक शांति और स्थायित्व प्राप्त होगा।
शुभ रंग : परपल कलर
लकी नंबर : 2
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
निकटवर्ती लोगों से संवाद में कठिनाई महसूस करेंगे। अपनी बात का सही मतलब समझना आसान नहीं रहेगा। अग्रिम भुगतान करने से बचना होगा। मेहनत का फल तुरंत मिलना कठिन रहेगा।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 2
आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
आपकी सद्भावना को सम्मान मिलेगा। सामूहिक प्रयत्नों से प्राप्त लाभ को बांटने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। साझेदारी व्यवसाय के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई जॉब के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 6
आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
लगातार परिश्रम से थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। प्रेम संबंधों में बातचीत या मुलाकात राहत देने वाली रहेगी। घर खरीदने या बदलने की संभावना बन रही है।
शुभ रंग : स्काई ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 7
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। शैक्षणिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग : डार्क ग्रीन
लकी नंबर : 6
आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
अर्थव्यवस्था वर्तमान में स्थिर रहेगी। लेकिन आगामी योजनाओं के लिए धन जुटाने का तनाव रह सकता है। विरोधी अपनी योजनाओं को सफल करने के लिए गलत सूचनाओं का सहारा ले सकते हैं। सावधान रहना होगा।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 5
suntimes 