वैशाली नगर में दीपावली मिलन की धूम, सिंधी समाज ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश
समाज की एकजुटता, आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से हुआ आयोजन
भिलाई। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का प्रतीक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूज्य श्री राम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर भिलाई द्वारा सोमवार, 9 नवंबर 2026 को सुंदर नगर स्थित सिंधु भवन में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उत्साह, उल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पुरुष सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेल-मिलाप के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। समारोह के दौरान आत्मीयता और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। स्वल्पाहार के आयोजन ने भी सदस्यों को आपस में संवाद और परिचय का अवसर प्रदान किया।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष श्री दिलीप पावनी ने सभी समाजजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक मिलन समारोह केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, सहयोग, विश्वास और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
समारोह में पंचायत के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों की विशेष उपस्थिति रही। इनमें श्री भीमसेन सेतपाल, श्री जय गेहानि, डॉ. हेमंत अम्बानी, श्री मनोहर थदानी, श्री प्रकाश डिंगा, श्री गोपी राजपालानी, श्री अशोक गंगवानी, श्री राम छुगनी, श्री प्रकाश मदनानी, श्री कृपाल गणेशानी, श्री मुकेश गणेशानी, मंदिर प्रभारी श्री अशोक चेतवानी, श्री अर्जुन सचदेव, श्री गोवर्धन आसवानी, श्री विजय खेमानी, श्री कमल जसवानी, श्री प्रकाश धनवानी, श्री नरेश कुकरेजा, श्री धर्मदास बत्रा, श्री रमेश पावनी, श्री इंद्रजीत बख्तियार, श्री अनिल पोपटानी, श्री मोतीराम खूबचंदानी, श्री अजय विरवानी, श्री अनिल विरवानी एवं श्री नरेंद्र नानवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी श्री मनोहर कृष्णानी ने बताया कि समारोह में समाज के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार जताया। साथ ही कहा कि समाज में एकता, आपसी सहयोग और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
समारोह का समापन आपसी शुभकामनाओं, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।
suntimes 