ब्रेकिंग न्यूज : 7 सीटर में 13 सवार...बालोद में हादसा, 6 की मौत, ट्रक ने SUV को मारी टक्कर, मरने वालों में 1 बच्चा

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर आज (सोमवार) सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में एक बच्चा, 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र के चौरापावड़ के पास का है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक जोशी के मुताबिक घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक जायलो (SUV) में 13 लोग बैठे थे, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे। वे डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया। सात घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। किसी के हाथ में चोट है, तो किसी का सिर फूट गया है।
इन लोगों की हुई मौत
1 -दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30 पुरुष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही)
2 – सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद
3 -मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद
4 – सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा
5 -ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा