वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार विक्रम जनबंधु का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

भिलाई नगर। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, कथाकार एवं आकाशवाणी के प्रसारक विक्रम जनबंधु का 7 नवंबर की सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता और साहित्य जगत में शोक की लहर व्याप्त है।

विक्रम जनबंधु पिछले चार दशकों से पत्रकारिता और लेखन के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय के बड़े भाई थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी पत्रकार और साहित्यिक व्यक्तित्व को खो दिया है।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 8 नवंबर को सुबह 11 बजे रामनगर मुक्तिधाम, भिलाई में किया जाएगा