सेमीफाइनल की पहली ही गेंद पर बुमराह ने रचा इतिहास, इतने विकेट के साथ अब 7 भारतीय दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

सेमीफाइनल की पहली ही गेंद पर बुमराह ने रचा इतिहास, इतने विकेट के साथ अब 7 भारतीय दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

वानखेड़े के मैदान पर जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास! इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर बुमराह ने छुआ 500 विकेटों का 'गोल्डन माइलस्टोन'। जानिए किन दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए बुमराह और क्या रहे उनके अब तक के आंकड़े...

भारत के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।

इन दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

23 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले बुमराह अब भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 500 विकेट का आंकड़ा पार किया है। अब वह ऐसा करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनका नाम अनिल कुंबले, आर अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, रवींद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ जैसे दिग्गजों के साथ जुड़ गया है।

तीनों फॉर्मेट में बुमराह का दबदबा

अहमदाबाद के इस 32 वर्षीय गेंदबाज ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपनी धाक जमाई है।

फॉर्मेट मैच विकेट

टेस्ट क्रिकेट 52 234

वनडे (ODI) 89 149

टी20 (T20I) 94 117

कुल (Total) 235 500

वर्ल्ड कप में भी जलवा बरकरार

इस टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। सेमीफाइनल से पहले उनके नाम 6 मैचों में 9 विकेट थे। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान हैरी ब्रूक को आउट करते ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपने 10 विकेट पूरे कर लिए। इससे पहले सुपर-8 में भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाजी की थी। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में भी उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।

सेमीफाइनल का हीरो

सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में बुमराह ने बेहद सधी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवरों के कोटे में सिर्फ 33 रन देकर 1 विकेट लिया। खासकर आखिरी ओवरों (डेथ ओवर्स) में उनकी सटीक गेंदबाजी ने भारत को जीत दिलाने और फाइनल का टिकट पक्का करने में सबसे अहम भूमिका निभाई। बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।