क्या क्लोजिंग सेरेमनी की वजह से देरी से शुरू होगा मैच? जानें कब-कहां देखें फ़ाइनल मुकाबला

क्या क्लोजिंग सेरेमनी की वजह से देरी से शुरू होगा मैच? जानें कब-कहां देखें फ़ाइनल मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुक़ाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है। न्यूजीलैंड जहां अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं भारत कुल तीसरे और लगातार दूसरा खिताब जीतने की कोशिश में है।

कब खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुक़ाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानि 8 मार्च को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ़ाइनल मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुक़ाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला ज

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का फ़ाइनल मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 6. 30 बजे होगा।

कब शुरू होगी इस लीग की क्लोजिंग सेरेमनी

आईसीसी के अनुसार, क्लोजिंग सेरेमनी शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को देखने आने वाले दर्शकों के लिए आईसीसी ने बताया कि स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे से खुल जाएंगे। क्लोजिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले होगा, इसका मतलब है कि मुकाबला अपने तय समय से ही शुरू होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.jiyohotstar.com पर भी पढ़ सकते हैं।