जामगांव में मुख्यमंत्री साय ने किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

एस्ट्रोनॉमी लैब का किया उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान; दुर्ग में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में बुधवार को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव का शुभारंभ करते हुए नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर और स्कूल बैग भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और क्षेत्र में शैक्षणिक एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

जामगांव में मुख्यमंत्री साय ने किया शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ, नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

एस्ट्रोनॉमी लैब का किया उद्घाटन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान; दुर्ग में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में पहुंचकर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उन्हें स्कूल बैग वितरित किए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थापित एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शाला प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के साथ ही बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण विकसित करना है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जामगांव में शिक्षा और विद्यार्थियों से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने दुर्ग में जेडी डीईओ और बीईओ कार्यालय के लिए कंपोजिट बिल्डिंग निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण, खिलाड़ियों के लिए फुटबॉल मैदान एवं एथलेटिक ट्रैक बनाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए 100 सीटों की क्षमता वाले हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की।

मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बच्चों को तिलक लगाकर और स्कूल बैग देकर विद्यालय में प्रवेश कराना बेहद सुखद और भावनात्मक अवसर है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने विद्यालय, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें।