तलाक के अफवाहों के बीच, ऐश्वर्या को लेकर ट्रोलर्स को अभिषेक बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हुआ वायरल

तलाक के अफवाहों के बीच, ऐश्वर्या को लेकर ट्रोलर्स को अभिषेक बच्चन ने दिया मुंहतोड़ जवाब, हुआ वायरल

हाल ही में तलाक के अफवाहों और टूटे रिश्तों की खबरों के बीच, ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर कमेंट करने पर उनके पति अभिषेक बच्चन ने तुरंत ही ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब।

बॉलीवुड के फेमस एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी सदाबहार प्यार और परिवार के लिए जानी जाती है। 2007 में शादी करने के बाद, दोनों ने एक खूबसूरत बेटी आराध्या का स्वागत किया, जिसका जन्म 2011 में हुआ था। बता दें, बेटी के जन्म के बाद, ऐश्वर्या ने फिल्मों से ब्रेक लेकर परिवार को प्राथमिकता दी और अब भी फिल्मों में वो गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देती हैं।

मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व

मणिरत्नम निर्देशित फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में अपनी दमदार एक्टिंग से ऐश्वर्या ने फैंस का दिल जीता। इस फिल्म को लेकर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "#PS2 वाकई शानदार है, मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बहुत इमोशनल हूं। पूरी टीम को बधाई! #ManiRatnam और बाकी सभी स्टार्स, क्रू और मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है। अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस।"

इतनी ही नहीं, अभिषेक की इस तारीफ के दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने सुझाव दिया कि ऐश्वर्या को और फिल्में साइन करनी चाहिए, जबकि अभिषेक ने तुरंत इसका जवाब दिया, "उसे साइन करने दूं? उसे किसी भी काम के लिए मेरी इजाजत की जरूरत नहीं है। खासकर उस काम के लिए जो उसे पसंद है।" इस जवाब को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब सराहा और इसे अभिषेक की तर्कसंगतता और सम्मानजनक सोच बताया।

जबरदस्ती फिल्में देखना पसंद नहीं

साथ ही, बेटी आराध्या की परवरिश को लेकर भी अभिषेक ने अपने ख्याल शेयर किए और इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार एक सामान्य जीवन जीता है। उन्होंने कहा, "आराध्या एक बहुत ही नॉर्मल बच्ची है, जो खेलने, स्कूल जाने और अपने दोस्तों के साथ समय बिताने में खुश रहती है। उसे जबरदस्ती फिल्में देखना पसंद नहीं है, वो अपनी पसंद के कामों में ज्यादा खुश रहती है।"

अभिषेक ने ऐश्वर्या की भी तारीफ कर कहा कि वो अपनी बेटी के प्रति बेहद समर्पित मां हैं और उनकी देखभाल करती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिषेक बच्चन इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग में बिजी हैं, जो इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है।