61 के आमिर की पत्नी बनेंगी 22 साल छोटी श्रद्धा कपूर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फिल्म में आ सकती हैं नजर

61 के आमिर की पत्नी बनेंगी 22 साल छोटी श्रद्धा कपूर? रूमर्ड बॉयफ्रेंड की फिल्म में आ सकती हैं नजर

आमिर खान को लेकर खबर है कि वह जल्द एक बायोपिक में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी पत्नी का किरदार उनसे 22 साल छोटी श्रद्धा कपूर निभा सकती हैं। जैसे ही ये खबर फैंस तक पहुंची कई हैरान तो कई खुश हो गए। आइये जानते हैं आखिर ये किस फिल्म की बात हो रही है...

आमिर खान जल्द नई फिल्म में नजर आ सकते हैं। ऐसे में उनकी जोड़ी जिस एक्ट्रेस के साथ बनने की खबर है वह कोई और नहीं बल्कि उनसे 22 साल छोटी श्रद्धा कपूर हैं। जी हां! आमिर खान के साथ श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखाई दे सकती। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। लोग पूछन लगे कि आखिर वो कौन सी फिल्म है जिसमें दोनों साथ में नजर आएंगे?

'शार्क टैंक इंडिया' से घर-घर में मशहूर हुए भारतपे (BharatPe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर फिल्म बनने की खबरें इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई हैं। वहीं, रिपोर्ट में पहले सामने आया था कि अशनीर ग्रोवर का रोल आमिर खान निभाएंगे तो अब रिपोर्ट आई है कि इस बायोपिक में आमिर की पत्नी श्रद्धा कपूर बनेंगी।

श्रद्धा कपूर आ सकती है आमिर खान संग नजर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को अशनीर ग्रोवर की पत्नी का किरदार निभाने के लिए चुना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन राहुल मोदी करने वाले हैं। राहुल मोदी कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं। अक्सर दोनों की वीडियो वायरल होती रहती है , अब इस जोड़ी का एक साथ काम करना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या कलाकारों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि श्रद्धा इस रोल के लिए काफी उत्साहित हैं।

अशनीर ग्रोवर की कहानी उनकी चर्चित किताब 'डोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स' पर आधारित होगी। खबर है कि आमिर खान, जो इन दिनों एक्टिंग से ज्यादा प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहे हैं, उन्हें जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गई तो वह तुरंत तैयार हो गए। फिल्म में अशनीर के फर्श से अर्श तक पहुंचने और फिर 2022 में परिवार के साथ लगे वित्तीय आरोपों और विवादों के सफर को बारीकी से दिखाया जाएगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान, अशनीर के उस सख्त और बेबाक अंदाज को पर्दे पर कैसे उतारते हैं।

सितारे जमीन पर के बाद आमिर का नया धमाका 

आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आए थे। फिलहाल वे सनी देओल की 'लाहौर 1947' और अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें तो वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागिन' और 'स्त्री 3' को लेकर पहले से ही सुर्खियों में हैं।

अशनीर ग्रोवर आज के युवाओं और स्टार्टअप जगत के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी कहानी में ड्रामा, संघर्ष और विवादों का जो मिश्रण है, उसे देखते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और फैंस को इसके पहले लुक का बेसब्री से इंतजार है।