भिलाई में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया कल, कला मंदिर में होगा आरक्षण का निर्धारण
9 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगी प्रक्रिया; नागरिकों और पत्रकारों के लिए रहेगी अलग बैठक व्यवस्था
भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई में आगामी वार्ड आरक्षण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण की प्रक्रिया 9 सितंबर 2026, बुधवार को सिविक सेंटर सेक्टर-6 स्थित कला मंदिर में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। निगम प्रशासन ने प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा कराने के लिए जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
निगम आयुक्त सुरूचि सिंह ने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रक्रिया को देखने के लिए नागरिकों और पत्रकारों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि आरक्षण की पूरी कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से देखी जा सके।
निगम प्रशासन के मुताबिक वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। इसके लिए आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
suntimes 