लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो के प्रभारी तय:रोहित, शुभम और आकाश को मिली दुर्ग लोकसभा की जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो के प्रभारी तय:रोहित, शुभम और आकाश को मिली दुर्ग लोकसभा की जिम्मेदारी

भिलाई-दुर्ग। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। इस बार भाजपा 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजयुमो छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राक और अंकित ने नियुक्त पत्र जारी किया है। जारी नियुक्ति पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी “अबकी बार 400 पार” और ”फिर एक बार मोदी सरकार” का लक्ष्य लेकर चुनावी मैदान में है। छत्तीसगढ़ राज्य में सभी 11 में से 11सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजयुमो द्वारा जारी की गई लिस्ट - Dainik Bhaskar

इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारतीय जतना युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि इस बार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित रिजल्ट दिया है और 54 सीटों के साथ प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। आपके प्रयास से एक बार फिर छत्तीसगढ़ में 11 में से 11 सीटों का लक्ष्य रखते हुए अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भी रखा गया है।

दुर्ग लोकसभा सीट को जीतने के लिए लोकसभा से प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, सह प्रभारी प्रदेश सह कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा एवं प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

लोकसभा सीट प्रभारी सह प्रभारी
सरगुजा अंकुश सिंह अभिषेक प्रताप सिंह, दीक्षा अग्रवाल
कोरबा जितेंद्र देवांगन विकास झा, कोमल पटेल
रायगढ़ राजेश बेहरा अंशु टुटेजा, शशांक पाण्डेय
जांजगीर चांपा खुशबू बंजारे सन्नी, केसरी, सुजीत पाण्डेय
बिलासपुर शांतनु शुक्ला गौरी गुप्ता, अनमोल झा
महासमुंद हरिओम साहू सत्यप्रकाश सिन्हा, अजिनेश शुक्ला
रायपुर रितेश मोहरे प्रखर मिश्रा, आलोक वर्मा
दुर्ग रोहित मशेश्वरी आकाश ठाकुर, शुभम शर्मा
राजनांदगांव पीयुष ठाकुर आलोक श्रोती
कांकेर भूपेंद्र नाग सुरेंद्र साहू, देवेंद्र नाग
बस्तर दीपिका सोरी जयरामदास मानिकपुरी, लक्ष्मण झा, आशीष कुमेटी