11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल, भिलाई-दुर्ग में भी बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर UFBU का आंदोलन, एसबीआई सेक्टर-1 के सामने होगा प्रदर्शन
भिलाई-दुर्ग। पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी। इस हड़ताल में देशभर के करीब 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे। हड़ताल के समर्थन में भिलाई-दुर्ग के बैंक कर्मचारी और अधिकारी भी कामकाज से दूर रहेंगे।
भिलाई-दुर्ग में बैंक कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार सुबह 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक की सेक्टर-1 शाखा के सामने एकत्रित होंगे। यहां प्रदर्शन के साथ सभा का आयोजन किया जाएगा। UFBU भिलाई-दुर्ग यूनिट की ओर से सभी घटक संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
बैनर-पोस्टर के साथ जुटेंगे बैंककर्मी
प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए UFBU से जुड़े सभी घटक संगठन अपने-अपने संगठन के बैनर, झंडे, प्ले कार्ड और अन्य प्रदर्शन सामग्री के साथ शामिल होंगे। आयोजन के दौरान बैंक कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
UFBU भिलाई-दुर्ग यूनिट के संयोजक ने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से आंदोलन में एकजुट होकर भाग लेने की अपील की है।
suntimes 