बिजली तार चोरी की कोशिश बनी जानलेवा, करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
भिलाई के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
भिलाई। भिलाई के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बिजली का तार काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार काटते समय युवक करंट से चिपक गया और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सुपेला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में बिजली के तार की चोरी का प्रयास सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
suntimes 