आर्ट कॉम संस्था ने कैलाश नगर में 51 पौधे लगाकर मिशाल कायम की, पौधों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया
भिलाई| समाजसेवी संस्था आर्ट कॉम ने रविवार को सरकारी अस्पताल दुर्ग और कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड के सामाजिक भवन में 51 पौधों का रोपण किया। साथ ही उपस्थित सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर आगे भी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान समाजों से भी आह्वान किया गया कि वे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। कार्यक्रम डॉ. अखिलेश यादव और शारदा गुप्ता के नेतृत्व में हुआ।
संस्था के निशु पांडेय ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संस्था ने पौधरोपण के साथ हर-घर तिरंगा अभियान सरकारी अस्पताल के डॉक्टर और गुप्ता समाज के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर चलाया। डॉ. रमेश श्रीवास्तव और बंटी नाहर ने बताया कि अभियान का यह दूसरा वर्ष है। अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने संस्था के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. एके साहू, नमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सतीश गुप्ता, मोनू गुप्ता, करमजीत सिंह, अमिताभ भट्टाचार्य, गुरुनाम सिंह उपस्थित थे।
suntimes 