अनुज शर्मा के टिकट पर भाटापारा विधायक का जवाब:शिवरतन बोले- विधायक बनने के लिए पार्टी नहीं ज्वाइन की, जो जिम्मेदारी मिलेगी निभाऊंगा
भाटापारा विधायक शिव रतन शर्मा शनिवार को अमित शाह के दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के संबंध में दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने यहां भास्कर से खास बातचीत की। भाटापार विधानसभा से अनुज शर्मा को भाजपा उम्मीदवार बनाने के बारे में विधायक शर्मा ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ फिल्मों के हीरो अनुज शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने के बाद राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा है कि वो भाटापारा से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में यहां से विधायक शिवरतन शर्मा की टिकट कटती नजर आ रही है। इसी मुद्दे पर विधायक शर्मा ने भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने कहा उन्होंने भाजपा विधायक बनने के लिए नहीं ज्वाइन की थी। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वो निभाएंगे।
भाटापारा विधायक शिव रतन शर्मा शनिवार को अमित शाह के दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के संबंध में दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने यहां भास्कर से खास बातचीत की। भाटापार विधानसभा से अनुज शर्मा को भाजपा उम्मीदवार बनाने के बारे में विधायक शर्मा ने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। अनुज शर्मा के चुनाव प्रचार करने के बारे में उन्होंने ये तो नहीं कहा कि वो उनके साथ चुनाव प्रचार में खड़े रहेंगे, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हर निर्णय उन्हें स्वीकार्य है। नए उम्र के लोगों को चुनाव में लाने के बारे में विधायक शर्मा ने कहा कि कोई भी चुनाव होता है तो 30-35 प्रतिशत नए उम्मीदवार आते ही हैं। दो दिन पहले हमारे प्रदेश प्रभारी माथुर जी ने स्पष्ट कर दिया है नए और पुराने उम्मीदवारों का सामंजस्य स्थापित करते हुए जीतने योग्य उम्मीदवारों को टिकट दी जाएगी।
डॉ. रमन सिंह नहीं होंगे सीएम फेस
डॉ. रमन सिंह के बाद भाजपा के पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। कांग्रेस के पास भूपेश बघेल जैसा बड़ा चेहरा है। इस पर विधायक शर्मा ने कहा कि जब भी कोई पार्टी सरकार में बाहर रहकर चुनाव लड़ती है तो ज्यादातर वो मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती है। कांग्रेस ने भी जब 2018 का चुनाव लड़ा तो भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के रूप में घोषित नहीं किए गए थे। विधायक शर्मा के बयान से साफ दिखाता है कि भाजपा कमल के फूल के निशान 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को सीएम प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा।
भाजपा चला रही है महा जनसंपर्क अभियान
विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव की तैयारी में बाजपा पूरी ताकत से लग गई है। उसके द्वारा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलया जा रहा है। इसके तहत हर विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बैठक, लोक सभा स्तर पर आमसभा का कार्यक्रम, प्रबुद्ध सम्मेलन और व्यापारी सम्मेलन जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। जनता से हर प्रकार से संपर्क करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही है।