दानिश मालेवार 7 साल की उम्र में शुरू किया खेलना, 21 में IPL में एंट्री, महंगी कारों का है शौक!
आईपीएल 2026 में एक के बाद एक नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। सोमवार 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस ने दानिश मालेवार को मौका दिया।
आईपीएल 2026 में एक के बाद एक नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं। सोमवार 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) ने दानिश मालेवार को मौका दिया। महज 21 साल का ये खिलाड़ी कमाल का बल्लेबाज है। इसके अलावा दानिश की लाइफस्टाइल भी अट्रैक्टिव है। आइए, दानिश मालेवार के जीवन से जुड़ी रोचक बातों को जानते हैं-
दानिश मालेवार हैं रन मशीन!
मुंबई इंडियंस टीम ने सोशल मीडिया पर दानिश मालेवार की फोटो शेयर करके डेब्यू की जानकारी दी। फोटो में दानिश काफी अटैकिंग मोड में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में फायर भी दिख रहा है। मतलब, साफ है कि ये 21 साल का खिलाड़ी रन मशीन है। रणजी ट्रॉफी (2024-25) में ये टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में थे।
7 साल की उम्र से क्रिकेट की ट्रेनिंग
दानिश ने महज 7 साल की उम्र से क्रिकेट की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। उनका डेडिकेशन इस कदर रहा कि 21 की उम्र में वो दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जगह बना लिए। आज हमारे सामने आईपीएल मैच खेल रहे हैं। आईपीएल की बेस्ट टीम मुंबई इंडियंस ने उनको चुना भी।
दानिश मालेवार आईपीएल प्राइज
टीम मुंबई इंडियंस ने इस युवा खिलाड़ी पर लाखों में रुपए खर्च किए हैं। ऑक्शन में 30 लाख रुपए की बोली लगाई और अपने टीम का हिस्सा बना लिया। एक नए खिलाड़ी के लिए इतना अमाउंट शुरुआती तौर पर सही माना जाता है।
कहां से हैं दानिश मालेवार?
दानिश मालेवार मूल रूप से नागपुर, महाराष्ट के रहने वाले हैं। दानिश का जन्म अक्टूबर 08, 2003 बताया जाता है। ये राइट हैंड बैट्समैन हैं। घरेलू क्रिकेट में दानिश का कोई जोड़ नहीं है।
दानिश मालेवार इंस्टाग्राम
दानिश मालेवार इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। दानिश ने क्रिकेट खेलने से लेकर घूमने-फिरने तक के कई वीडियो शेयर किए हैं। फिलहाल उनके फॉलोअर्स 8k हैं।
लग्जरी कार के हैं शौकीन
दानिश मालेवार के सोशल मीडिया पर लग्जरी कार की फोटो भी है। जिसके साथ वो पोज देते नजर आ रहे हैं। इससे ये समझ आ रहा है कि दानिश को लग्जरी कार से लगाव है। इसके अलावा दानिश को फॉर्मल ड्रेस पसंद हैं।
suntimes 