चेन्नई-पंजाब के मैच में किसे होगा बड़ा फायदा? जानें किस टीम के पक्ष में जाएगी यह पिच रिपोर्ट!

चेन्नई-पंजाब के मैच में किसे होगा बड़ा फायदा? जानें किस टीम के पक्ष में जाएगी यह पिच रिपोर्ट!

आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई और पंजाब की भिड़ंत होगी। चेपॉक का किला इस बार भी स्पिनर्स का साथ देगा या बल्लेबाज कोहराम मचाएंगे? जानिए पिच का पूरा हाल और संभावित प्लेइंग-11।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाना है। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसका टॉस ठीक 7:00 बजे होगा। एक तरफ पंजाब किंग्स है जो गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर जीत के जोश के साथ आ रही है, वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स है जिसे पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से करारी हार मिली थी। चेन्नई के लिए यह मैच न सिर्फ जीत के लिए जरूरी है, बल्कि उन्हें अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा। एक फायदा चेन्नई को अपने होम ग्राउंड (चेपॉक) में खेलने का भी मिलेगा।

कैसा रहेगा पिच का मिजाज? 

चेन्नई के होम ग्राउंड पर इस बार एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। पुराने दिनों में चेपॉक की पिच स्पिनर्स के लिए स्वर्ग मानी जाती थी, जहां जडेजा और अश्विन जैसे गेंदबाज बल्लेबाजों को बांध कर रखते थे। लेकिन अब समय बदल गया है।

अब है बल्लेबाजों की मौज

अब यहां की पिच बैटिंग के लिए काफी शानदार हो गई है। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और शॉट लगाना आसान होता है। स्पिनर्स को पिच से थोड़ी मदद तो मिलेगी, लेकिन लाइट्स के नीचे बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। बात करे बड़े स्कोर की तो हाल ही में भारत ने यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रन बनाए थे और टी20 वर्ल्ड कप के दौरान यहां का औसत स्कोर 197 रन रहा है। और देखा जाए तो जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बैटिंग करना पसंद कर सकती है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम के आईपीएल रिकॉर्ड्स

यहां के आंकड़े बताते हैं कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा ज्यादा फायदा मिलता है:

विवरण आंकड़े

कुल मैच 91

पहले बैटिंग करते हुए जीत 51 (56.04%)

टारगेट का पीछा करते हुए जीत 40 (43.96%)

हाईएस्ट स्कोर 246/5

लोएस्ट स्कोर 70

पहले बैटिंग का औसत स्कोर 163.87

चेन्नई के मौसम का हाल

3 अप्रैल को चेन्नई का मौसम साफ रहेगा। दिन के समय वह का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां शुक्रवार को बारिश की संभावना मात्र 9% है और उमस 47% तक रहेगी। उमस की वजह से खिलाड़ियों को दिक्कत आ सकती है। मैच के दौरान हवा 14 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Probable XI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज और मैट हेनरी।

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।