नवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामाया मंदिर में टेका माथा

श्रद्धालुओं से मिले, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

नवरात्रि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामाया मंदिर में टेका माथा

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रतनपुर स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध महामाया मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने विधि-विधान से माता महामाया की आराधना कर प्रदेश की शांति, समृद्धि और सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंगलवार को रतनपुर पहुँचे और ऐतिहासिक महामाया मंदिर में माता महामाया की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

पूजन के बाद श्री साय ने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित महामाया ट्रस्ट के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।