विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर डोमशेड निर्माण कार्य तेज़, जल्द मिलेगी जनता को सौगात

धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को मिलेगा स्थायी मंच, कई वार्डों में तेजी से हो रहा निर्माण

विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर डोमशेड निर्माण कार्य तेज़, जल्द मिलेगी जनता को सौगात

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को शीघ्र ही बहुप्रतीक्षित डोमशेड की सुविधा मिलने वाली है। विधायक गजेन्द्र यादव के निरंतर प्रयासों और शासन की स्वीकृति के बाद अब विभिन्न वार्डों में डोमशेड निर्माण कार्य ज़ोरों पर है। यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन को नई दिशा देगा।

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग को साकार रूप देते हुए डोमशेड निर्माण कार्य विभिन्न वार्डों में तेज़ी से जारी है। यह कार्य विधायक गजेन्द्र यादव की पहल एवं सतत निगरानी में संचालित हो रहा है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई, जो अगले कुछ महीनों में पूरी होकर जनता को समर्पित की जाएगी।

विधायक यादव ने बताया कि डोमशेड के साथ आयोजनों के लिए मंच भी बनाए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक और सुरक्षित स्थान मिल सके। यह कार्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन और भाजपा सरकार की विकास प्राथमिकताओं का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में दुर्ग को करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, खेल और नागरिक सुविधाओं को सशक्त करने में हो रहा है। साथ ही सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक भवन उन्नयन जैसे कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

जहां हो रहा निर्माण:

  • वार्ड 19: दुर्गा मंच के पास
  • वार्ड 21: भगत सिंह स्कूल मैदान
  • वार्ड 59: साकेत कॉलोनी
  • वार्ड 18: मानस वाटिका के पास
  • वार्ड: आदित्य नगर
    इसके अतिरिक्त अन्य वार्डों में भी निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। विधायक यादव ने आश्वस्त किया कि "हर नागरिक की सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है", और यही सोच दुर्ग विधानसभा क्षेत्र को सतत विकास की दिशा में आगे ले जा रही है