21 दिन बाद भी सलीम खान को नहीं मिला डिस्चार्ज, अब आया हेल्थ पर बड़ा अपडेट
सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत कैसी है? इसकी जानकारी सामने आ रही है। वह 21 दिनों से हॉस्पिटल में हैं और उनसे मिलने आधा बॉलीवुड हॉस्पिटल पहुंच चुका है। वह कब डिस्चार्ज हो सकते हैं डॉक्टर्स का क्या कहना है आइये जानते हैं...
बॉलीवुड के सबसे रसूखदार 'खान परिवार' और सुपरस्टार सलमान खान के फैंस इन दिनों खुश नहीं हैं क्योंकि उनके भाईजान के घर पर हालात बेहद खराब चल रहे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान को 17 फरवरी को हॉस्पिटल में89 साल की उम्र में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद पूरे बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर चिंता की लहर दौड़ गई थी। अब लगभग 21 दिनों से वह हॉस्पिटल में ही एडमिट हैं। उनकी हेल्थ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
सलीम खान की कैसी है तबीयत?
वरिष्ठ पत्रकार विक्की लालवानी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सलीम खान की हालत अब पूरी तरह स्थिर है। पिछले दो हफ्तों से वह डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में थे, लेकिन अब उनके शरीर पर दवाओं ने पॉजिटिव असर दिखाना शुरू कर दिया है। क्लॉट का इलाज सफलतापूर्वक कर लिया गया है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अगले तीन से चार दिनों के अंदर ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह खबर सलमान खान और उनके भाइयों अरबाज-सोहेल के लिए किसी बड़ी नेमत से कम नहीं है, क्योंकि पिछला पूरा हफ्ता परिवार के लिए काफी तनावपूर्ण रहा था।
आमिर खान ने साझा किया अपना अनुभव
सलीम खान की तबीयत का हाल जानने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी अस्पताल पहुंचे थे। आमिर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अलवीरा खान जी ने बताया कि सलीम साहब की सेहत में हर दिन सुधार हो रहा है। वहीं हाल ही में उनसे मिलने दोस्त जावेद अख्तर पहुंचे थे उन्होंने भी अपडेट दिया था कि सलीम खान जी अब ठीक हैं और जल्द घर आ सकते हैं।
मुश्किल वक्त में भी काम पर डटे रहे सलमान
पिता की बीमारी के बावजूद सलमान खान अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन दिनों वह अपनी मेगा-बजट फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है और इसे लेकर फैंस में भारी उत्साह है। ऐसे में पिता की रिकवरी की खबर ने सलमान को मानसिक रूप से काफी मजबूती दी है।
सलीम खान है बॉलीवुड का अहम हिस्सा
सलीम खान न केवल एक महान लेखक हैं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक मार्गदर्शक की तरह हैं। लीलावती अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अभी भी उनकी देखभाल कर रही है ताकि घर जाने से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएं। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लंबी उम्र की दुआएं कर रहे हैं।
suntimes 