दुर्ग में स्टील फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमकल वाहन मौके पर

दुर्ग। जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गणपति स्टील फैक्ट्री में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।

दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री परिसर में फैलती आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कार्रवाई जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।