भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20:ड्वेन कॉन्वे का 9वां अर्धशतक, कीवी टीम 123/3
भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20:ड्वेन कॉन्वे का 9वां अर्धशतक, कीवी टीम 123/3

(ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।
रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। ड्वेन कॉन्वे और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं।
ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप ने सूर्यकुमार के हाथों कैच कराया। इससे पहले, मार्क चैपमैन (शून्य) और फिन एलेन (35 रन) वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने।
सुंदर को दो और कुलदीप को एक विकेट मिला।
ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट
- पहला : सुंदर ने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर सुंदर ने मार्क चैपमैन को कैच एंड बोल्ड किया।
- तीसरा : ग्लेन फिलिप्स 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर सूर्या को कैच दे बैठे। उन्हें कुलदीप ने आउट किया।
एलेन-कॉन्वे ने दी तेज शुरुआत
ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने पावर प्ले में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। कॉन्वे 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए।
पृथ्वी शॉ को मौका नहीं
भारतीय प्लेइंग -11 में पृथ्वी शॉ को मौका नहीं दिया गया है। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे।
टीम इंडिया प्लेइंग-11
भारत : शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, और लोकी फर्ग्युसन।
रांची में अजेय है टीम इंडिया
हेड टु हेड के आंकड़ों में दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 22 टी-20 मैच हुए हैं। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का स्वाद चखा है, जबकि 3 मैच टाई रहे हैं। वहीं, रांची के मैदान की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।