वैशाली नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा होली महोत्सव, श्रीराम सिंधी पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

वैशाली नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा होली महोत्सव, श्रीराम सिंधी पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

वैशाली नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा होली महोत्सव, श्रीराम सिंधी पंचायत द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

भिलाई। श्रीराम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर भिलाई द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी होली पर्व को सामाजिक एकता, प्रेम एवं भाईचारे के संदेश के साथ भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। होली महोत्सव के अंतर्गत होलिका दहन, होली मिलन समारोह, रंगोत्सव, सांस्कृतिक आयोजन एवं पंचायती गुलाल कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत सोमवार, 02 मार्च 2026 को झूलेलाल धाम, वैशाली नगर भिलाई में आयोजित होलिका दहन से होगी। यह आयोजन गोधूलि बेला में सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक संपन्न होगा, जिसमें समाजजन पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका पूजन एवं दहन करेंगे।

इसके पश्चात बुधवार, 04 मार्च 2026 को सार्वजनिक मंच, झूलेलाल धाम में भव्य होली मिलन एवं रंगोत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा, जिसमें समाज के सदस्य आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे। साथ ही प्रातः 10:30 बजे से चटपटे व्यंजनों की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

महिलाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु उसी दिन दोपहर 12:30 बजे से महिला डांड कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक उत्साह एवं सांस्कृतिक रंग देखने को मिलेंगे।

समाज की परंपरा अनुसार गमी वाले परिवारों के सम्मान एवं सहभागिता हेतु विशेष पंचायती गुलाल कार्यक्रम भी रखे गए हैं। महिलाओं के लिए यह कार्यक्रम सोमवार, 02 मार्च 2026 सायं 5 बजे मंदिर प्रांगण, झूलेलाल धाम में आयोजित होगा (प्रतिभागियों से अनुरोध है कि 4:45 बजे तक उपस्थित हों)। वहीं पुरुषों के लिए पंचायती गुलाल कार्यक्रम बुधवार, 04 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे सार्वजनिक मंच, झूलेलाल धाम में आयोजित किया जाएगा।

श्रीराम सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दिलीप पवानी सहित भीमसेन सेतपाल, प्रतापराय शिवानी, धर्मदास बत्रा, मनोहर थदानी, प्रकाश डिंगा, मनोहर शिवानी, गोपी राजपालानी, अशोक गंगवानी, राम छुगनी, प्रकाश मदनानी, मुकेश गणेशानी एवं अनिल पोपटानी अर्जुन सचदेव अशोक चेतवानी ने समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली पर्व को प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की है।

उक्त जानकारी श्रीराम सिंधी पंचायत, वैशाली नगर के मीडिया प्रभारी श्री मनोहर कृष्णानी द्वारा प्रदान की गई।