ब्रेकिंग न्यूज : रायपुर में डेढ़ करोड़ की चांदी लूट का झूठा ड्रामा: व्यापारी ने खुद रची साजिश
सदर बाजार में झूठी लूट का मामला, पुलिस की जांच में खुला राज
रायपुर। सदर बाजार में शनिवार को हुई डेढ़ करोड़ की चांदी लूट की सनसनीखेज खबर झूठी निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह घटना वास्तविक लूट नहीं थी, बल्कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सराफा कारोबारी राहुल गोयल ने अपने व्यापारिक नुकसान की भरपाई के लिए यह साजिश रची थी। राहुल गोयल ने पुलिस को बताया था कि दो नकाबपोश बदमाश उसके फ्लैट में घुस आए, उसे क्लोरोफॉर्म से बेहोश किया, हाथ-पैर बांधकर 86 किलो चांदी के जेवर लेकर भाग गए और CCTV DVR भी ले गए। लेकिन पुलिस की जांच में यह साबित हुआ कि कोई लुटेरा मौजूद ही नहीं था।
कैसे रची गई साजिश
व्यापारी ने दावा किया कि लूटदाकू जैन मंदिर के पीछे स्थित फ्लैट के दरवाजे पर गन तानकर घुसे। बेहोश करने के लिए रुमाल के जरिए क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। राहुल गोयल ने आरोप लगाया कि लुटेरे पीछे के रास्ते रस्सी के सहारे भागे।
लेकिन पुलिस ने घटनास्थल, CCTV फुटेज और पड़ोसियों से पूछताछ के दौरान पाया कि किसी भी तरह की वास्तविक लूट नहीं हुई।
व्यापारी का उद्देश्य
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गोयल हाल ही में चांदी के सौदों में भारी नुकसान झेल चुके थे। उन्होंने अपने आर्थिक घाटे की भरपाई के लिए गन-प्वाइंट लूट की कहानी गढ़ी, ताकि बीमा क्लेम या अन्य कारोबारी लाभ लिया जा सके।
पुलिस करेगी औपचारिक खुलासा
सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यापारी से लंबी पूछताछ की है और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की है। अधिकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे झूठे लूट प्रकरण का खुलासा करेंगे।
suntimes 