सूबेदार तृप्ति बनी आरआई, आईजी मीणा व एसपी शलभ सिन्हा ने तृप्ति को कंधे पर स्टार लगाकर किया पदोन्नत…

सूबेदार तृप्ति बनी आरआई, आईजी मीणा व एसपी शलभ सिन्हा ने तृप्ति को कंधे पर स्टार लगाकर किया पदोन्नत…

दुर्ग। रक्षित केंद्र में पदस्थ सूबेदार तृप्ति सिंह अब रक्षित निरीक्षक बन चुकी है। श्रीमती तृप्ति को आईजी बद्री नारायण मीणा एवम पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सोमवार को कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नत किया है।

बता दें कि पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर, के आदेश क्रमांक राय ए-15( नामांकन) / एम-1924 / 2023 रायपुर 27.06.2023 के माध्यम से सुबेदार से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 प्रकाशित की गई। योग्यता सूची में सम्मिलित सूबेदारों को रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन उपरांत आदेश जारी किया गया था। 

सूबेदार श्रीमती तृप्ति सिंह वर्ष 2013 बैच की पुलिस अधिकारी है, जिनकी पहली पदस्थापना वर्ष 2015 में जिला बिलासपुर में हुई तत्पश्चात जिला दुर्ग में 2017 से सूबेदार के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत है । श्रीमती तृप्ति सिंह के पारिवारिक पृष्ठभूमि पुलिस विभाग से रही है, पिता मुरली सिंह भारद्वाज राजनांदगांव में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, मां श्रीमती सुनीता सिंह गृहणी है, भाई अंबर सिंह भारद्वाज पुलिस विभाग में दुर्ग जिले के धंमधा थाने में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, पति धनंजय सिंह राजपूत निरीक्षक के पद पर रायपुर में एसीबी/ईओडब्ल्यू में पदस्थ है।

स्टार सेरेमनी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल अशोक राखेचा, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा सहित अन्य अधिकारियों ने श्रीमती तृप्ति सिंह के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर बधाइयां दी।