तेज बारिश के बीच भी जारी रहा ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान, ढांचा भवन परिसर में हुआ पौधरोपण
आर्टकॉम की पहल से पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा, अभियान से जुड़ रहे पर्यावरण प्रेमी और स्थानीय नागरिक
भिलाई। पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान का स्वरूप देने के उद्देश्य से आर्टकॉम द्वारा चलाए जा रहे ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के तहत रविवार को तेज बारिश के बावजूद पटरी पार क्षेत्र के ढांचा भवन दुर्गा पंडाल परिसर में पौधरोपण किया गया। संस्था के सदस्यों के साथ स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।
बारिश भी नहीं रोक पाई पर्यावरण प्रेमियों का उत्साह, ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण
भिलाई। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर आर्टकॉम द्वारा चलाया जा रहा ‘हर आंगन एक पेड़’ अभियान लगातार लोगों को जागरूक और प्रेरित कर रहा है। अभियान के तहत रविवार को तेज बारिश के बीच भी संस्था के सदस्यों ने भिलाई के पटरी पार क्षेत्र स्थित ढांचा भवन दुर्गा पंडाल परिसर में स्थानीय नागरिकों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
आर्टकॉम के संचालक निशु पांडेय ने कहा कि संस्था के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को मीडिया का लगातार सहयोग मिल रहा है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक अभियान का संदेश पहुंच रहा है और लोग सकारात्मक रूप से इससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान से प्रेरित होकर देशभर में 100 से अधिक टीमें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी हैं। जो लोग पहले पर्यावरण संरक्षण को लेकर उदासीन थे, वे भी अब अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधरोपण और प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयास आने वाले समय में भिलाई को हरित और पर्यावरण के प्रति जागरूक शहर के रूप में नई पहचान दिला सकते हैं।
करमजीत सिंह और गुरनाम सिंह ने ‘हर आंगन एक पेड़’ के साथ-साथ ‘हर आंगन वाटर हार्वेस्टिंग’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जल संरक्षण और हरियाली आज समाज की बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने की बात कही। वहीं डॉ. रमेश श्रीवास्तव ने अभियान को आने वाले समय में 100 एकड़ क्षेत्र तक विस्तार देने की योजना पर भी चर्चा की।
पौधरोपण कार्यक्रम में नंदकिशोर टंडन, नैना टंडन, रणजीत सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने विधि-विधान से पौधे रोपकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आर्टकॉम के संचालक निशु पांडेय, संरक्षक करमजीत सिंह, भास्कर, अध्यक्ष गुरनाम सिंह, मेघा कौर, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, राम भास्कर तिवारी, रविंद्र देवांगन, काजल साहा सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।
आर्टकॉम प्रबंधन ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले सभी सदस्यों, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रकृति संरक्षण के प्रयासों को निरंतर जारी रखने की अपील की।
suntimes 