भिलाई में भाजपा का नया जिला कार्यालय भवन 18 अगस्त को होगा लोकार्पित

मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कार्यक्रम की कमान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव संभालेंगे

भिलाई में भाजपा का नया जिला कार्यालय भवन 18 अगस्त को होगा लोकार्पित

भारतीय जनता पार्टी, जिला-भिलाई का नवीन जिला कार्यालय भवन 18 अगस्त को लोकार्पित किया जाएगा। भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि रहेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी, जिला-भिलाई के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण 18 अगस्त 2025, सोमवार को किया जाएगा। यह आयोजन प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला भिलाई में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव इसकी अध्यक्षता करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे वास्तु पूजन से होगी। इसके बाद 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर 12:30 बजे ध्वजारोहण और लोकार्पण का मुख्य समारोह संपन्न होगा। आयोजन के पश्चात भोज की भी व्यवस्था की गई है।

भाजपा जिला भिलाई अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और महामंत्री प्रेमलाल साहू एवं बिजेंद्र सिंह ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।