मुठभेड़ से लौट रहे जवानों पर IED ब्लास्ट से हमला........छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 8 घंटे फायरिंग, 5 नक्सलियों के शव मिले......

मुठभेड़ से लौट रहे जवानों पर IED ब्लास्ट से हमला........छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 8 घंटे फायरिंग, 5 नक्सलियों के शव मिले......

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। एनकाउंटर के बाद बुधवार को लौट रहे जवानों को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर फिर निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि सारे जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 30 जून को DRG, BSF, STF और ITBP के करीब 1400 जवानों को गश्त के लिए ग्राम हिकुलनार, घमंडी क्षेत्र की ओर रवाना किया गया था। ये जवान नारायणपुर केकोहकामेटा, सोनपुर थाना, ईरकभट्टी, मोहंदी और ढोढरीबेड़ा कैंप से निकले थे  दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सीमा पर करीब 4 माह पहले हुई मुठभेड़ का वीडियो भी सामने आया था।

संयुक्त अभियान के दौरान 2 जुलाई को सुबह करीब 10.30 बजे ग्राम हिकुलनार और घमंडी के बीच अचानक नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 7-8 घंटे तक रुक-रुक कर फायरिंग चलती रही। फायरिंग बंद होने के बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने 5 नक्सलियों के शव बरामद किए। इसके अलावा 303 राइफल, 315 बोर की 3 राइफल, 2 मजल लोडिंग राइफल, BGL लॉन्चर सहित भारी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद हुई है। जवानों ने सारा सामान जब्त करने के साथ ही शवों को लेकर जिला मुख्यालय लौट रहे हैं। शवों की पहचान उनके लौटने के बाद की जा सकेगी।