सुकमा जिले से एक बड़ी खबर…! पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 जवान शहीद

सुकमा, 25 फरवरी। Naxalite Encounter in Sukma : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुकमा जिले के कुंदेड़ के पास जवानों व नक्सली के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं।
आश्रम पारा जगरगुंडा में बम से जवानों पर नक्सली हमला किया गया है, जिसमें तीन जवान शहीद हुए हैं। बताया जा रहा कि पुलिस के जवान ऑपरेशन पर निकले थे, तभी नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। यह घटना सुबह करीब 8ः30 की बताई जा रही है, हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।