अंतरराष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस : हमारी दुनिया में मूर्ति कला की भूमिका को मनाने और उसे उजागर करने का तरीका है मूर्ति कला का उपयोग विचारों को व्यक्त कर रहा है....

अंतरराष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस 29 अप्रैल 2024 हमारी दुनिया में मूर्ति कला की भूमिका को मनाने और उसे उजागर करने का तरीका है मूर्ति कला का उपयोग विचारों को व्यक्त कर रहा है कहानी सुनने और सुंदरता दिखाने के लिए 29 अप्रैल 2024 अंतर्राष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस विशेष रूप से मनाया जाता है विशेष प्रशांत कुमार क्षीरसागर एनालिसिस प्रंशसकआज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन मूर्तिकला का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस अप्रैल के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है।अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस 2023: अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस (International Sculpture Day ) हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इस साल यह 29 अप्रैल को मनाया जा है। इस दिन को पूरी दुनिया में मूर्तिकला का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है.
यह दिन एक कला के रूप में मूर्तिकला के क्रिएशन और उसे बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को दुनिया भर में मूर्ती कला के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डेडिकेटेड है। अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला दिवस पहली बार 2015 में अंतर्राष्ट्रीय मूर्तिकला केंद्र ( International Sculpture Center) द्वारा मनाया गया था।बता दें कि मूर्तियां थ्री- डायमेनशन विजुअल आर्ट (three-dimensional visual art) का एक रूप हैं। पत्थर की मूर्तियां कला के अन्य नॉन-पॉटरी (मिट्टी के बर्तन बनाने की कला) की तुलना में काफी लंबे समय से टिकी हुई हैं, और वे प्राचीन संस्कृतियों को जिंदा रखी हुई हैं।मूर्तिकला का उपयोग विचारों को व्यक्त करने, कहानियां सुनाने और सुंदरता दिखाने के लिए हजारों वर्षों से किया जाता रहा है और यह आज भी एक महत्वपूर्ण कला है।मूर्ति बनाने के लिए आम तौर पत्थर, कांस्य और कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा आज मूर्तियां बनाने के लिए कई अन्य विकल्प उपलब्ध हैं।उल्लेखनीय है कि अधिकांश मूर्तियां किसी न किसी सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक विषय से प्रेरित होती है।