कॉमडेक यूजीईटी मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल का रिजल्ट; ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

COMEDK UGET Result 2023: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने शनिवार, 10 जून, 2023 को COMEDK 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

कॉमडेक यूजीईटी मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल का रिजल्ट; ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड

COMEDK UGET Result 2023: कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम ने शनिवार, 10 जून, 2023 को COMEDK 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कर्नाटक मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होने वाले आवेदक COMEDK.org पर COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि स्कोर कार्ड सुबह 11 बजे बाद वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हैं। कॉमडेक यूजीईटी प्रवेश परीक्षा 28 मई, 2023 को हुई थी। कॉमडेक अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 30 मई, 2023 को जारी की गई थी। कॉमडेक यूजीईटी प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी छह जून, 2023 को जारी की गई थी।
 

COMEDK Result 2023: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
  2. उनके होम पेज पर दिख रहे COMEDK Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना लॉग इन विवरण भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा।
  5. अपना रिजल्ट चेक करें और फिर पेज डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी सहेज कर रखें।