छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन ने मचाया धमाल: मानसून से पहले उड़ाया गर्दा, जमकर वायरल हो रहा SONG, खूब बन रहे रील्स
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदले मिजाज में मानसून आहट दे रहा है। कई जगहों पर प्री-मानसून से बारिश भी हो रही है। ऐसे मौसम में संगीत जगत में धूम मचाने छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का एक नया एल्बम आया है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बदले मिजाज में मानसून आहट दे रहा है। कई जगहों पर प्री-मानसून से बारिश भी हो रही है। ऐसे मौसम में संगीत जगत में धूम मचाने छत्तीसगढ़ी सिंगर नितिन दुबे का एक नया एल्बम आया है। 'रिमझिम पानी, बरखा रानी' एल्बम में नितिन दुबे ने धमाल मचाया है। लोग मौसम के साथ ही इस गाने का भी आनंद ले रहे हैं। उनका ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस 'रिमझिम पानी, बरखा रानी' सॉन्ग पर जमकर रील्स बना रहे हैं।
ये सॉन्ग 11 जून को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 दिन में ही इस गीत को लगभग 2 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं। ये गाना इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा रहा है। मौसम की मजे लेते हुए लोग इस गाने में रील्स बना रहे हैं। इस गाने में नितिन के साथ शर्मिला बिश्वास ने गाया है। जो गीतकार ही नहीं बल्कि अच्छा अभिनय भी करती हैं। इस एल्बम में कलाकार शर्मीला बिस्वास, कोरियोग्राफर और निर्देशक राम यादव, कैमरामैन, एडिटर तामेश्वर देव हैं।
इस साल उनके जितने भी सॉन्ग आए है सबका व्यूज मिलियन में है। सिंगर दुबे के के गीत गोंदा तोला रे, मन में हैं राम, हनुमान चालीसा, दिल मा फीलिंग और रायगढ़ वाला राजा 2 जैसे गानों में बेहतर परफॉर्मेंस देते हुए सभी मिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं। इसी क्रम में न्यू रिलीज सॉन्ग 'रिमझिम पानी बरखा रानी' भी जमकर वायरल हो रहा है।