छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला, रेत तस्करों ने खेला खूनी खेल, दो की हालत गंभीर
कोरिया में रेत तस्करों से जुड़े लोगों ने भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार डाला। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई..
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत तस्करों ने खौफनाक खूनी खेल को अंजाम दिया है। भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार दिया गया। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया है।
दिल दहला देने वाली वारदात
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करीब 30 आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर में सवार भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दो लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर
2 लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। ( BJP Leader Murder in Chhattisgarh ) घटना रात 11 बजे की है, जैसे ही दो कार में भरत सिंह अपने साथियों के साथ नवगई गांव के अंदर पहुंचे आरोपियों ने पहले एक टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, जिससे वाहन के दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि जो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, उनके साथ भी मारपीट की गई।
आईजी आधी रात पहुंचे घटनास्थल
घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 40 से 60 प्रतिशत तक झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल और बाद में अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां एक और की मौत हो गई। जबकि 2 को रायपुर रेफर किया गया है।
रेत कारोबारियों ने खेला खूनी खेल
पूरा मामला रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी नवगई गांव निवासी मनोज त्रिपाठी, उसके बेटे समेत करीब 30 की संख्या में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके पूर्व मंगलवार की शाम मृतक और उसके साथियों ने अघोषित रेत ठेकेदार मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों की पिटाई की थी। मामला थाने तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात में भी मृतक अपनीसाथियों के साथ मनोज त्रिपाठी के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया।
suntimes 