पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर केस दर्ज, कारोबारी मामले में कांप गए पुलिस के हाथ, जानें पूरा मामला
तेलीबांधा इलाके में हुए एक मामूली विवाद में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने एक युवक से जमकर गाली-गलौज की। उसे धमकियां दी।
तेलीबांधा इलाके में हुए एक मामूली विवाद में पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर ने एक युवक से जमकर गाली-गलौज की। उसे धमकियां दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शोएब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन होटल कारोबारी दीपक टंडन की शहर के एक जमीन कारोबारी द्वारा अपने गुंडों से बुरी तरह पिटाई करवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, फिर भी जमीन कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस के हाथ कांप रहे हैं।
जानें क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, विधायक कॉलोनी निवासी राजू मिश्रा की कार राममंदिर के पास खड़ी थी। इस दौरान शोएब ढेबर की कार से हल्की टक्कर हुई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जमकर गाली-गलौज हुई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन शोएब का गाली-गलौज करते हुए किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसको पुलिस ने संज्ञान में लिया।
पिंटू मंडल पर पुलिस क्यों है मेहरबान: कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसमें होटल कारोबारी दीपक को जमीन कारोबारी पिंटू मंडल द्वारा अपने गुर्गों से पिटवाते हुए दिखाया गया। पिंटू ने भी उसकी पिटाई की थी। पिंटू के लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल किया। ऐसी क्रूरता और गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ और रायपुर पुलिस की जानकारी में भी है, लेकिन अब तक कारोबारी और उसके गुर्गों के खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।
suntimes 