प्यार धोखा और धमकी: पहले तीन साल तक बनाए संबंध, शादी की बात पर हो जाता गुस्सा; आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। शादी की बात पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी की बात पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देता था। युवती की शिकायत पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीम ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
suntimes 