ब्रेकिंग न्यूज : भिलाई के तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी में आज सुबह 3:30 बजे दुर्ग पुलिस ने 25-40 संदिग्घों को पकड़ा...हाथ काटते मिला प्रेमी जोड़ा...
भिलाई नगर 2 फरवरी। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के पारिजात ब्लॉक में आज तड़के 3:30 बजे दुर्ग पुलिस द्वारा 150 से ज्यादा जवानों के साथ छापा मारा गया।
पारिजात ब्लॉक के 1888 घरों की तलाशी ली गई। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 35 से 40 लोगों को पूछताछ के लिए भिलाई नगर थाने लाया गया है। जिसमें एक हथियारबंद युवक भी मिला है तथा कुछ युवको को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गया है। इस कार्यवाही को लीड कर रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि इन सभी संदिग्ध का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस दौरान यहां रह रहे कॉलोनी के लोग पुलिस कार्रवाई से काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि, पुलिस ने पिछले महीने भी यहां रेड की कार्रवाई की थी। पुलिस की लगातार कार्रवाई होने यहां असामाजिक तत्व कम आते हैं। कॉलोनी में लड़ाई झगड़ा और नशे की गतिविधियां भी कम हुई हैं।
2000 हजार फ्लैट में सिर्फ 350 का वेरिफिकेशन
परिजात कॉलोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि, उन्होंने कॉलोनी को सुरक्षित बनाने के लिए यहां दोनों एंट्री में गेट लगा दिया है। यह 2000 फ्लैट बीपीएल वालों के लिए बनाए गए हैं। इसमें से केवल 350 लोगों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन सोसाइटी में कराया है। बाकी लोग रजिस्ट्रेशन और पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भी सामने नहीं आ रहे हैं। इस पर एएसपी अभिषेक झा ने पुलिस के जरिए सभी फ्लैट्स मालिकों का वेरिफिकेशन कराने की बात कही है।
श्री झा ने बताया कि तालपुरी स्थित इंटरनेशनल कॉलोनी के परिजात बी ब्लॉक में लगातार अवैधानिक गतिविधियों के संचालित होने की सूचनाओं प्राप्त हो रही थी। इसके कारण आज सुबह 3:30 बजे के करीब 6 पुलिस टीम बनाकर 150 से ज्यादा जवान, 10 राजपत्रित अधिकारी एवं 15 से ज्यादा निरीक्षकों के द्वारा छापा मारा गया। इस कार्यवाही में पारिजात स्थित 1888 घरों की तलाशी ली गई।