स्मृति ईरानी होंगी छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की कमान

भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

स्मृति ईरानी होंगी छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की कमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को लेकर पार्टी ने अहम नियुक्ति की है। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ संगठन के लिए नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया है। पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी अब छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी की भूमिका निभाएंगी। स्मृति ईरानी मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। सिद्धार्थ शंभू इससे पहले बिहार भाजपा में प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों नेताओं के सामने छत्तीसगढ़ में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।