10वीं-12वीं के छात्रों के पास पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, 14 मई से पहले कर ले आवेदन

10वीं-12वीं के छात्रों के पास पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका, 14 मई से पहले कर ले आवेदन

री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे। इसमें 1 अंक की भी वृद्धि या कमी पूरी तरह मान्य होगी। वहीं, प्रदेश के 11 आदिवासी और नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर मोहला के छात्रों को पुनर्मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट में जारी कर दिए हैं। अब परिणाम घोषित होने वाले दिनांक से 15 दिन के अंदर विद्यार्थी पुनर्गणना-पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छायाप्रति के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन 14 मई तक स्वीकार किए जाएंगे।

परीक्षार्थी उक्त प्रक्रिया के लिए निर्धारित प्रारूप मंडल की वेबसाइट से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखंड की संस्थाओं में शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही मंडल की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन भी यह आवेदन किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, अब पुनर्मूल्यांकन में छात्रों के अंक कम नहीं होंगे।

यदि री-वैल्यूएशन में अंक कम होते हैं तो भी छात्रों के पुराने अंक मान्य होंगे। इसमें 1 अंक की भी वृद्धि या कमी पूरी तरह मान्य होगी। वहीं, प्रदेश के 11 आदिवासी और नक्सल प्रभावित जिलों बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़ और मानपुर मोहला के छात्रों को पुनर्मूल्यांकन शुल्क में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। यह छूट री-टोटलिंग और फोटोकॉपी के शुल्क पर लागू नहीं होगी।

पुनर्मूल्यांकन दो मूल्यांकनकर्ताओं से

पुनर्मूल्यांकन में आंसर शीट की जांच दो अलग-अलग मूल्यांकनकर्ताओं से कराई जाएगी। दोनों के औसत अंक में 5त्न या उससे अधिक की वृद्धि होने पर ही नंबर बढ़ाए जाएंगे। इसमें छात्रों को नंबर घटने का डर नहीं रहेगा, क्योंकि नंबर कम होने की स्थिति में पुराने अंक यथावत रहेंगे। पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका कराने के बाद मंडल हुए बदलाव की संशोधित मार्कशीट स्कूलों को भेजेगा।

5वीं में 96 और 8वीं में 90 फीसदी छात्र पास

5वीं और 8वीं केंद्रीकृत परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। रायपुर जिले में 5वीं में जहां 96.65 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। वहीं, 8वीं में 90.86 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं पिछले साल से ही केंद्रीकृत परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस साल का रिजल्ट बेहतर रहा। पिछले साल पांचवी में 95.46 और आठवीं में 86.93 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। यानी पांचवी कक्षा के पाङ्क्षसग परसेंट में जहां लगभग 1 फीसदी तो आठवीं के पाङ्क्षसग पसेंटेज में लगभग चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल पांचवी में 38317 विद्यार्थी और आठवीं में 36294 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

जाने किस कक्षा में कितने छात्र शामिल हुए

कक्षा दर्ज संख्या प्रविष्ठ छात्र उत्तीर्ण अनुपस्थित पूरक प्रतिशत

5वीं 38329 38317 37035 12 1282 96.65

8 वीं 36445 36294 32978

151 3316 90.86