11 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से नीचे:छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से बदलाव का दौर जारी है। पश्चिमी हवाओं के गुजरने के बाद फिर ठंड बढ़ने लगी है। 11 जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2 दिनों में रात और दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30 डिग्री रहा। वहीं रायपुर समेत कई जिलों में मौसम साफ रहा। पश्चिमी हवाओं के गुजरने के कारण नमी की मात्रा में थोड़ी कमी आई है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दुर्ग जिले में शाम होते ही शीत लहर चलने लगने लगती है। इसके चलते लोग अलाव जलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नगर निगम की ओर से सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रदेश भर में रविवार को नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रायपुर में रात का तापमान 13.8 डिग्री था। जो 14.5 डिग्री पहुंच गया। बिलासपुर में रात का पारा 13.2 डिग्री से 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजनांदगांव में रात का पारा 12.5 डिग्री था जो घटकर 11.4 डिग्री रहा।