27 अप्रैल से गुरु का उदय, अब बजेगी शहनाई, जान लें विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

मई 2023 में विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त मई 2023 विवाह मुहूर्त की तारीख: 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30. मई 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त की तारीख: 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31.

27 अप्रैल से गुरु का उदय, अब बजेगी शहनाई, जान लें विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

दुर्ग   मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति का उदय 27 अप्रैल दिन गुरुवार को हो रहा है. इस दिन 02:07 एएम पर मेष राशि में गुरु का उदय होगा. इससे पूर्व गुरु 22 अप्रैल को मेष राशि में गोचर हुए हैं. उस समय ये अस्त थे. इसकी वजह से कोई भी मांगलिक कार्य नहीं हो रहा था. 14 अप्रैल को दोपहर 03:12 बजे सूर्य के मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करने के साथ खरमास का समापन हो गया था, लेकिन गुरु अस्त होने से विवाह, गृह प्रवेश जैसे कार्य नहीं हो रहे थे. इसके लिए गुरु का उदित अवस्था में होना आवश्यक है. जब गुरु उदय रहता है तो विवाह होता है. आइए जानते हैं गुरु उदय के बाद से विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं?

तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव के अनुसार, जब विवाह होता है तो उस समय बृहस्पति का शुभ स्थान और प्रभावी होना जरूरी होता है. इस बार 27 अप्रैल को गुरु का उदय हो रहा है और उस दिन सुबह 07 बजे से गुरु पुष्य नक्षत्र योग बन रहा है. गुरु पुष्य नक्षत्र योग बहुत ही दुर्लभ होता है. इसमें किए गए कार्य के फल स्थाई होते हैं.

गुरु उदय के साथ विवाह पर लगी रोक खत्म हो जाएगी. अप्रैल में विवाह मुहूर्त नहीं हैं, लेकिन मई और जून माह में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं. इन दोनों ही माह में गृह प्रवेश के भी मुहूर्त प्राप्त होंगे.

मई 2023 में विवाह और गृह प्रवेश मुहूर्त
मई 2023 विवाह मुहूर्त की तारीख: 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30.
मई 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त की तारीख: 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31.