NIOS Results 2023:एनआईओएस 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, nios.ac.in पर चेक करें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 10 वीं और 12 वीं के छात्रों के लिए अप्रैल-मई पब्लिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर रिलीज किया है। एनआईओएस ने 10 वीं और 12 वीं के लिए अप्रैल सेशन की परीक्षाएं 6 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक आयोजित की थीं।
मार्कशीट पर चेक करें ये डिटेल्स
- कैंडिडेट्स का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- इनरोलमेंट नंबर
- कोर्स/क्लास
- एग्जामिनेशन शेड्यूल
- टोटल मार्क्स
- क्वालिफाइंग मार्क्स
- मदर्स नेम
- फादर्स नेम
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'लर्नर्स कॉर्नर' देखें और 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- अब पब्लिक परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
- 'परिणाम जांचें' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नामांकन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- एनआईओएस रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें। आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।