ओडिशा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

ओडिशा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित ओडिशा के नये मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री माझी को पुष्प गुच्छ भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही ओडिशा के नए उप मुख्यमंत्री द्वय के रूप में शपथ लेने वाले श्री के. वी. सिंहदेव और श्रीमती प्रवती परिदा सहित मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रिगणों को भी अपनी बधाई और शुभकामनाएं दीं।