डेढ़ महीनें पहले पत्नी की हत्या, फिर ढूंढने की नौंटकी:पति ने गला दबाकर लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंका...

डेढ़ महीनें पहले पत्नी की हत्या, फिर ढूंढने की नौंटकी:पति ने गला दबाकर लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंका...

राजधानी रायपुर के विधानसभा पुलिस को 25 नवंबर को एक बोरी में बंद लाश बरामद हुई। ये लाश नाले से मिली। पुलिस ने लाश के बारें में जानकारी जुटाने के लिए आसपास खोजबीन शुरू की। आसपास के थानों को भी सूचना दी गयी। FIR खंगालने के बाद पुलिस को लाश के जैसे कद-काठी की डेढ़ महीने पहले एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली। इसके बाद पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। ये लाश दोंदेकला की रहने वाली साधना सिंह की निकली। महिला के पति आनंद सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या करके लाश नाले में फेंक दी थी। फिर करीब डेढ़ महीनें पहले थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवा दी थी। इस दौरान वो परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी को खोजने की नौटंकी करता रहा। फिलहाल मामले में विधानसभा पुलिस ने हत्या के आरोपी आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पति आनंद सिंह ने ही अपनी पत्नी की हत्या करके लाश नाले में फेंक दी थी।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आनंद सिंह का अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ अक्सर वाद विवाद होता रहता था। इन दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उनका एक 10 साल का बच्चा भी है। वह अपनी पत्नी के कैरेक्टर को लेकर उस पर शक करता था। 19 अक्टुबर घटना के दिन भी दोनों के बीच इसी बात पर खूब विवाद हुआ। तभी आरोपी को गुस्सा आ गया। उसने मारपीट चालू कर दी।

पहले गला दबाया, फिर लाश बोरी में भर दिया

आरोपी ने अपनी पत्नी का गुस्से में आकर गला दबा दिया। वह दर्द में तड़फते रही बावजूद उसने उसे मार डाला। आरोपी ने पत्नी को मारने के बाद उसकी लाश को सफेद प्लास्टिक के बोरी में भर दिया। फिर वह लाश को ठिकाने लगाने की प्लानिंग करने लगा।

बाइक में बांधकर कर ले गया

तभी आरोपी को लाश ठिकाने लगाने का एक आइडिया सूझा। उसने रात 12-1 बजे के करीब मोहल्ले में सुनसान और अंधेरा पाकर घर से निकला। अपनी बाइक निकाली। बोरी को बाइक में बांधकर वह घर से कुछ दूर दोंदेकला स्थित पचेड़ा नाला पहुंचा। उसने बोरी समेत लाश को वहां फेंक दिया। फिर घर आ गया।