कवर्धा पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग........महिला आयोग ने CJI को भेजी रिपोर्ट..

कवर्धा पुलिस पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग........महिला आयोग ने CJI को भेजी रिपोर्ट..

कवर्धा हिंसा मामले में गिरफ्तार महिलाओं से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने मुलाकात की। उन्होंने कवर्धा पुलिस, एसपी अभिषेक पल्लव और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही कहा कि 33 महिलाओं से हमने जेल में मुलाकात की, उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। हाल ही में आयोग की अध्यक्ष जेल में बंद 33 महिलाओं से मुलाकात करने जेल गई थी, महिलाओं से बातचीत के बाद उन्होने अपनी रिपोर्ट तैयार कर मुख्य न्यायाधीश (उच्चतम न्यायालय),अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग (भारत सरकार), माननीय राज्यपाल (छत्तीसगढ़ शासन) और मुख्य न्यायाधीश (छ.ग. उच्च न्यायालय बिलासपुर) को भेजा गया है।

किरणमयी नायक ने कहा कि उन्होंने जेल में बंद 33 महिलाओं से बात की। वह महिलाओं के बयान की वीडियोग्राफी भी करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने मोबाइल नहीं लेने जाने दिया। उन्होंने अपने पत्र में महिलाओं के चोट के निशान की वीडियोग्राफी कराने की भी अनुशंसा की है।

महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने कहा कि 33 महिलाओं को दुर्ग के महिला बंदी गृह में बंद किया गया है। इनमें से 32 महिलाओं के शरीर में गंभीर चोटे हैं। मेरे साथ तहसीलदार के साथ शासकीय अधिवक्ता और एक डॉक्टर थीं। हमने उनके शरीर का मुआयना किया और इन चोटों के बारे में लिखा। मैं खुद एक फोरेंसिक एक्सपर्ट भी हूं। साथ ही रिफ्रेंश के लिए फॉरेंसिक विज्ञान की किताब भी रखी थी। किरणमयी नायक ने कहा है कि पुरूष जेल में बंद कैदी स्व. प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार कवर्धा पुलिस, एस.पी. अभिषेक पल्लव और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस प्रशासन के ने बिना सर्च वारंट के महिलाओं के घर का दरवाजा तोड़कर की गई गिरफ्तारी और थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर प्राणघातक हमला करने वाले सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए।