रोहित शर्मा IPL में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने

सूर्यकुमार ने एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 25+ रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा IPL में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। इस जीत के साथ जहां टीम आगे बढ़ी, वहीं रोहित शर्मा ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे IPL में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और विराट कोहली के बाद 7000 रन पूरे करने वाले दूसरे बैटर बन गए।

खेल (ए)। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को खेले गए IPL एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लिया। अब मुंबई 1 जून को पंजाब के खिलाफ खेलेगी और इस मैच के विजेता का सामना फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।

मैच में मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इस दौरान दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। रोहित IPL इतिहास में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने। साथ ही वे विराट कोहली के बाद लीग में 7000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए।

गुजरात टाइटंस के लिए यह मैच कई मायनों में निराशाजनक रहा। टीम ने इस सीजन कुल 27 कैच छोड़े, जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। खास बात यह रही कि शुरुआती 5 मैचों में टीम ने केवल 5 कैच छोड़े थे, लेकिन अंतिम 10 मुकाबलों में यह संख्या बढ़कर 22 हो गई।

वहीं, मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए T20 लीग में एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक ही सीजन में 15 बार 25 या उससे अधिक रन बनाए, जो IPL में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन (2018) और शुभमन गिल (2023) के नाम था, जिन्होंने 13 बार यह आंकड़ा पार किया था।

मैच के दौरान एक अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस हिट विकेट आउट हो गए।