सात राशियों के लिए शुभ है नवंबर का आखिरी हफ्ता, इन सात दिनों में वृष, तुला और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है उपलब्धियां

24 से 30 नवंबर तक चंद्रमा सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में रहेगा। इन दिनों शुक्र को छोड़कर बाकी सभी ग्रहों का असर चंद्रमा पर रहेगा। इस कारण वृष राशि वालों के बिजनेस में मनचाहे तरीके से काम होंगे। उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। तुला राशि के लोगों को बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। मकर और कुंभ राशि के लोगों को उपलब्धियां मिल सकती है।
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छी खबर भी मिल सकती है। इनके अलावा वृश्चिक राशि के लोग नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
मेष - पॉजिटिव- घर में बदलाव संबंधी योजना बन सकती है। रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में समय बीतेगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए संभावनाएं बन रही हैं।
नेगेटिव- विवादित मामलों से दूर रहे क्योंकि इस वजह से आपकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगे। परंतु आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। अगर इस्तेमाल ही ना करें तो ज्यादा उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद काम को निपटाने की कोशिश करें। आप अपनी योग्यता के अनुरूप उच्चतर परिणाम भी हासिल होंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी रखें। नौकरी में टारगेट आसानी से हासिल हो सकता है।
लव- परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह संबंधी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
वृष - पॉजिटिव- सामाजिक अथवा राजनैतिक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखने का उचित समय है। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। आपका तनाव भी दूर होगा।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका धैर्य से समाधान ढूंढे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग गलत संगति और आदतों से दूरी बनाए। अन्यथा इसका असर आपके करियर पर पड़ सकता है। कभी-कभी अत्यधिक काम के बोझ की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम बन जाएंगे। बदलाव संबंधी जो योजनाएं हैं, उन पर पूरा ध्यान रखें। यह परिवर्तन आपके लिए नई उपलब्धियां लाएगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों का किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।
लव- घर का माहौल सुखमय रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ घनिष्ठता पारिवारिक माहौल को खराब कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी काम के बोझ की वजह से तनाव रहेगा। योगा और मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह अधिकतर काम समय पर व्यवस्थित हो जाने से खुशी मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए आपको समय मिल जाएगा।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कोई भी कार्रवाई करते समय कागजात अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। जोश में आकर अत्यधिक खर्च कर देना आपको आर्थिक समस्या में भी डाल सकता है, इसलिए अपने बजट को ध्यान में रखें।
व्यवसाय- कोई भी व्यवसाय संबंधी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। अभी कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अन्य व्यवसाययों के साथ कुछ प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी लेकिन चिंता ना करें, जीत आपकी ही सुनिश्चित है। सरकारी नौकरी में किसी अधिकारी की वजह से समस्या आ सकती है।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति लेने का उत्तम समय है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क - पॉजिटिव- आपने अपने किसी व्यक्तिगत कार्य को लेकर योजना बनाई हुई है, तो इस सप्ताह उसे तुरंत कार्य रूप देना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को पढ़ाई करियर से संबंधित समस्याओं का निवारण मिलेगा। और आप एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। सिर्फ थोड़ी सूझबूझ और समझदारी से कार्य करने की जरूरत है।
नेगेटिव- भावुकता और लापरवाही जैसी कमजोरियों पर विजय हासिल करें। गलतियों से बचने के लिए बेहतर होगा कि कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य कर लें। बिना सोचे-समझे दूसरों पर विश्वास करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेंगी। समय रहते उनका हल निकल आएगा। नई पार्टियों और नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी अवश्य बरतें। ऑफिस में काम की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। जिसका असर आपकी सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या परेशान कर सकती है। एक्सरसाइज, योगा आदि को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह - पॉजिटिव- इस सप्ताह दिल की बजाए दिमाग से काम ले। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपके सभी कार्य व्यवस्थित तरीके से होते जाएंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। हिम्मत और साहस द्वारा असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
नेगेटिव- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहे। निवेश संबंधी गतिविधियों में बहुत सोच-विचार करके ही कदम उठाएं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली से बात पर कहासुनी हो सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कामकाज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। महत्वपूर्ण काम में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। ध्यान रखिए कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरी में उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन बना रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी और कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा। और आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा भी मिलने की स्थिति बन रही है।
नेगेटिव- लेनदेन संबंधी कार्यों के प्रति एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं। घर के सदस्यों के कार्यों में ज्यादा रोक-टोक करना भी उनके लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित नए काम में दिलचस्पी न लें, उचित समय न देने के कारण दिक्कतें आ सकती है। मीडिया, आर्ट, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेन-देन ना करें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तथा घर परिवार का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
तुला - पॉजिटिव- अपने अथक प्रयासों से इस सप्ताह आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ व्यक्तियो की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही फायदा होगा। किसी नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है।
नेगेटिव- बढ़ते खर्च आपको समस्या में डाल सकते हैं इसलिए इनमें कटौती करें और अपने बजट का ध्यान रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले में अभी किसी भी प्रकार के सुधार की संभावना नहीं है। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं, इसलिए आलस न करें। तुरंत निर्णय लेने की कोशिश करें। पब्लिक रिलेशन तथा और मीडिया संबंधी जानकारी और अधिक मजबूत करें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है। लव पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाने का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी तथा डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और खानपान को एकदम सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से इस सप्ताह कुछ राहत मिलेगी। कुछ समय आत्ममंथन करने से आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। घर में अंदरूनी बदलाव की योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। निश्चित ही आपके काम बनेंगे।
नेगेटिव- अहम और जिद की वजह से निकट संबंधी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएं। इससे आपके संबंध उचित बने रहेंगे। हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।
व्यवसाय- कारोबार में वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करें। नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें। पहले उस पर कुछ अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच इगो संबंधी टकराव उत्पन्न हो सकता है। ध्यान रखें कि इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकया बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- मूंगिया, भाग्यशाली अंक- 4
धनु - पॉजिटिव- इस सप्ताह धनु राशि के लिए उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। सभी प्रकार के रिश्तो में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने में किसी की सहायता भी मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। किसी अनुभवी की मदद से जल्द से जल्द उसे निपटने की कोशिश करें।
व्यवसाय- कारोबारी दृष्टि से समय अनुकूल है। विदेश अथवा आयात निर्यात से संबंधित व्यवसाय में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ प्राप्ति के लिए किए गए नए अनुबंध विकसित होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य ले।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। मित्रों से अधिक मेलजोल रखना आपसी संबंधों में परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी। समय-समय पर आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 3
मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने हेतु किए गए प्रयासों के बेहतर परिणाम मिलेंगे और इससे आपको सामाजिक तथा पारिवारिक सराहना भी मिलेगी। मित्रों से सकारात्मक बातचीत होगी। संबंधों में भी नज़दीकिया आएंगी।
नेगेटिव- व्यवहारिक बने, क्योंकि कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना और अहम की भावना रखना नुकसानदायक भी हो सकता है। छोटी मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही बिजी रहे। अपनी इन कमियों का सकारात्मक रूप में उपयोग करे।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ अस्त व्यस्त जैसी स्थिति रहेगी। फिर भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का योगदान आपके लिए कुछ उपलब्धियां बना सकता है। सरकारी सेवारत लोगों का अपने कार्यों के प्रति बेहतर योगदान रहेगा। उच्चाधिकारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कहा-सुनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने की वजह से सिर दर्द, एसिडिटी की परेशानी बढ़ेगी। मेडिटेशन, योगा आदि इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ - पॉजिटिव- इस सप्ताह कई तरह की उपलब्धियां मिलने की संभावना है। कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी अवश्य ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानी अपने कार्यों को अंजाम देते जाएं। धैर्य और संयम बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर अधिक समय नहीं दे। अधिकतर कार्य घर से ही फोन के माध्यम से संपन्न हो जाएंगे। आय की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोग अभी ट्रांसफर के लिए प्रयास ना करें।
लव- घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
मीन - पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा सप्ताह सुखद व्यतीत होगा। अगर स्थान परिवर्तन के लिए इच्छुक है तो इन गतिविधियों की योजनाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ व सशक्त बनेगी। विद्यार्थियों को भी अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सचेत रहें। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं इसलिए नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोर्ट केस संबंधी मामले मे अभी-अभी स्थिति ऐसी ही रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा जरूर करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी आधुनिक जानकारियां हासिल करें। क्योंकि वर्तमान स्थिति के कारण कार्यों की नीतियों में परिवर्तन जरूरी है। शेयर्स, भूमि आदि में निवेश करने का प्रोग्राम बन रहा है तो पहले उससे संबंधित उचित जानकारी भी हासिल करें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उचित इलाज होना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1