14 से 25 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाएगी भाजपा – प्रेम प्रकाश पांडे

14 से 25 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाएगी भाजपा – प्रेम प्रकाश पांडे

राजनांदगांव। भाजपा द्वारा 14 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा बूथ स्तर से जिला स्तर तक मनाया जाएगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अंबेडकर विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बस्तियों में चौपाल, फल वितरण, विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी और अनुसूचित जाति के प्रमुखों से संपर्क कर उन्हें बधाई दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वैचारिक रूप से राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने 42वें संविधान संशोधन की आलोचना की और भाजपा की वैचारिक स्थिरता को रेखांकित किया।

बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं का सम्मान किया गया।

वन नेशन वन इलेक्शन पर जोर

जिला संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 'एक देश एक चुनाव' से 4.5 लाख करोड़ रुपये की बचत संभव है। इस विषय पर प्रस्ताव तैयार कर राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे।

मोदी सरकार की योजनाओं का उल्लेख

सांसद संतोष पांडे ने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे स्वच्छता, आवास, सैन्य शक्ति, किसान सम्मान निधि, वफ्फ बोर्ड सुधार व धारा 370 जैसे निर्णयों की जानकारी दी। बैठक का संचालन रविंद्र वैष्णव एवं आभार प्रदर्शन कैलाश शर्मा ने किया।