दुर्ग में 1 मई से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु देंगे प्रवचन
इस्कॉन दुर्ग के तत्वावधान में 7 दिवसीय आयोजन, प्रतिदिन संध्या 4 बजे चोपड़ा पैलेस न्यू
दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) केन्द्र दुर्ग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 मई से 7 मई 2026 तक प्रतिदिन संध्या 4 बजे से चोपड़ा पैलेस, न्यू आदर्श नगर दुर्ग में संपन्न होगा।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक प्रशांत मुकुंद प्रभु जी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे और भक्तों को श्रीहरि कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन एचएच भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज की कृपा से संपन्न कराया जा रहा है।
इस्कॉन दुर्ग के संचालक अनंत श्याम प्रभु जी ने बताया कि सभी भक्तजन परिवार सहित इस आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन एवं कथा श्रवण का लाभ लें। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन प्रसादम की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर श्रद्धालुओं के लिए श्रीकृष्ण भक्ति में मन को स्थिर करने तथा जीवन को आध्यात्मिक आनंद से भरने का श्रेष्ठ माध्यम बनेगा। आयोजन को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है।
suntimes 