दुर्ग में 2 मई को विहिप अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

दुर्ग में 2 मई को विहिप अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के 2 मई को प्रस्तावित दुर्ग आगमन को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

दुर्ग। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के 2 मई को प्रस्तावित दुर्ग प्रवास को लेकर संगठन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में दुर्ग जिले के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पंवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आयोजन की रूपरेखा स्पष्ट की और सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में क्षेत्र सेवा प्रमुख विभूति भूषण पांडेय, प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा, प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख राहुल गुलाटी, प्रांत सेवा टोली सदस्य मनीष बुचासिया, विभाग संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मातृशक्ति, बजरंग दल और दुर्गावाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

संगठन की ओर से बताया गया कि आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।